राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। कोपा के अनवल बाजार पर बीती रात दो दुकानों का ताला काट कर हजारों की संपत्ति चोरी कर ली गई। दुकान इसी पंचायत के उपमुखिया लालबहादुर महतो की बताई गई है। चोरों ने एक जेनरल स्टोर तथा साइबर कैफे में हाथ साफ किया। दोनों दुकानों से दो हजार नकद तथा पंचायत के आवश्यक कागजात तथा हजारों का समान चोरी कर लिया गया। स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग