राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के छपरा सत्तरघाट मुख्य सड़क के किनारे स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय डटरा पुरसौली के प्रांगण में शनिवार की सुबह फंदे से लटकी एक युवक की लाश मिली। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह जब शिक्षक स्कूल में पहुंचे तो उनकी नजर स्कूल कैंपस स्थित बरगद के पेड़ में फंदे में लटकी एक युवक की लाश पर पड़ी। जिसकी सूचना शिक्षकों ने स्थानीय पुलिस तथा ग्रामीणों को दी। जिसके बाद पुलिस स्कूल में पहुंची तथा ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर लाश की शिनाख्त की। वहीं लाश को ले थाने गई।
युवक के पास से प्राप्त सुसाइड नोट भी हो रहा है वायरल
वहीं सोशल मीडिया पर मृतक का लिखा एक सुसाइड नोट भी वायरल हो रहा है। जिसमें मृतक श्याम बहादुर ने अपनी पत्नी सरोज देवी तथा बड़ी साली को आरोपित करते हुए लिखा है कि दोनों बहनों ने इस मामले में गेम खेला है। मेरी हत्या के जिम्मेदार आरस राम, पारस राम, भिमल राम, अर्जुन राम व अन्य हैं। हालांकि पुलिस वायरल हुए सुसाइड नोट के सत्यता की जांच पुलिस कर रही है।
बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था युवक, पसरा मातम
मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरियां गांव के सुदामा राम के लगभग 35 वर्षीय पुत्र श्याम बहादुर राम के रूप में हुई है। जिसका ससुराल इसुआपुर थाना क्षेत्र के दरवां गांव के स्वर्गीय छोटू राम के यहां है। जो मृतक के ससुर थे। बताया जा रहा है कि वह प्रदेश से बाहर अपनी पत्नी के साथ रह कर कोई प्राइवेट काम करता था। जहां से हाल ही में पत्नी के साथ ससुराल आया था। आशंका जताई जा रही है कि मृतक कि कहीं अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से लाश को स्कूल में लाकर फंदे से लटका दिया गया है। मृतक के पास में पड़े एक बैग से पुलिस को एक पतली नोटबुक मिली है। जिसमें खर्चे का हिसाब&किताब लिखा हुआ है।
सुसाइड नोट में पत्नी समेत अन्य का नाम लिखा
घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर उसके द्वारा सुसाइड के लिए अपनी पत्नी सरोज कुमारी के साथ आरस राम, पारस राम, विमल राम व अर्जुन राम को दोषी ठहराया है। इस घटना के बाद उसकी पत्नी और ससुराल वाले घर बंद कर फरार हो गए हैं। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग