राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। थाना में राजस्व अधिकारी ने शनिवार को जनता दरबार लगाया है। इस जनता दरबार में दोनों पक्षों के सहमति से पांच मामले का निष्पादन भी कर लिया गया ।बिहार सरकार के दिशा निर्देश पर सोनपुर थाने में राजस्व अधिकारी विश्वजीत सिंह, एसआई सूरज कुमार ने शनिवार को जनता दरबार लगाकर भूमि संबंधित के साथ अन्य मामलों को लेकर दोनों पक्षों के सहमति से मामले का निपटारा कराया गया। इस बात के जानकारी देते हुए राजस्व अधिकारी विश्वजीत सिंह ने शनिवार को बताया कि सोनपुर थाने परिसर में जनता दरबार में 5 नए मामले सामने आए जबकि पुराने पांच मामलों का निपटारा कराया गया है। कुल 28 मामले लंबित है। जिन मामलों में एक पक्ष जनता दरबार में उपस्थित हुए जबकि दूसरे पक्ष नहीं आए वैसे लोगों को अगले जनता दरबार में आने के लिए नोटिस जारी किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग