राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। प्रखंड के उप मुखिया, वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया। सोनपुर प्रखंड के पीआर कॉलेज में 23 पंचायत के सभी नवनिर्वाचित मुखिया, उप मुखिया एवं 12 पंचायत के वार्ड सदस्यों को तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन शनिवार को पंचायती राज विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित सदस्यों को प्रशिक्षण वर्ग में पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण के दौरान जिला से आए ट्रैनर रवि शेखर आजाद, रश्मि कुमारी ,प्रखंड के ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण वर्ग में जानकारी दी गई। ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का ग्राम पंचायत स्तर पर अभिसरण,पंचायत प्रतिनिधियों को निधि का स्रोत,15 एफसी ,6 बी एसएफसी के द्वारा ग्राम पंचायत के लिए कार्यों का आवंटन एवं दायरा, लेखा संधारण एवं वित्तीय प्रबंधन ,ई ग्राम स्वराज की जानकारी दी गई साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि 73 वें संशोधन एवं बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 का संक्षिप्त परिचय ग्राम सभा एवं निगरानी समिति एवं संबंधित नियमावली के अलावा ग्राम पंचायत का अधिकार कार्य व दायित्व की जानकारी दी गई । इस प्रशिक्षण में सोनपुर बीडीओ डॉ सुदर्शन कुमार ने उपस्थित नवनिर्वाचित सदस्यों को कहा कि 23 पंचायत के सभी मुखिया,उप मुखिया ,वार्ड सदस्यों ने शंति पूर्ण तरिके से प्रशिक्षण ग्रहण किया। पंचायती राज पदाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि अगर पंचायत या वार्ड में किसी भी प्रकार की समस्याएं हो तो प्रखंड कार्यालय में जरूर सूचना दे। सरकारी योजनाओं या जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ से कोई वंचित न हो इस पर विशेष ध्यान देंगे। सरकार की योजनाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारना हम सभी का उत्तरदायित्व है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग