राष्ट्रनायक न्यूज।
मकेर (सारण)। राजेन्द्र विद्या मंदिर सह इंटर कॉलेज मकेर परिसर में सांसद राजीव प्रताप रूडी के पहल पर शनिवार को दिव्यांग सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दिव्यांग जनो से दूरभाष पर बात किये तथा सुबिधा और समस्या की जनकारी लिया।विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह ने शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी तथा सांसद राजीव प्रताप रूडी के सहयोग से दिव्यांग सर्वेक्षण शिविर का आयोजन कर चयनित सभी दिव्यांगों को आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग और दिव्यांग सहायक उपकरण मुफ्त में मुहैया कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिनलोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र नही था।उनका मेडिकल टीम द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बना कर निबंधन कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग