राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। शिक्षकों की अनदेखी करके देश व समाज का नव-निर्माण सम्भव नही है। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूँ। यह बातें दलन सिंह उच्च विद्यालय मांझी के परिसर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निदान के लिए संघ सड़क से सदन तक संघर्ष का निर्णय लिया हैं। इस अभियान में शिक्षकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर अनेक शिक्षक नेताओं को अंगवस्त्र आदि से सम्मानित किया गया तथा उनके बीच सेवा पुस्तिका का भी वितरण किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग