राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। सीएचसी परसा में प्रसव कक्ष में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि इस घटना में बच्चा सुरक्षित है। जिसे चिकित्सक द्वारा रेफर किये जाने के बाद उस शिशु को पीएमसीएच भेज दिया गया।मृतका विशुनपुर गांव निवासी म.सलीम अंसारी की 27 वर्षीया पुत्री मोमिना खातून बतायी गयी है।जो अपने मायके से प्रसव कराने होस्पिटल आई थी।जबकि उसके नवजात शिशु को पीएमसीएच में इलाज के लिए भेज दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर महिला को सुरक्षित प्रसव हुआ लेकिन प्रसव के दो घण्टे बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गयी और उसकी मौत हो गयी। इधर परिजनों का आरोप है कि चिकित्सीय लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने जिलापार्षद विनोद राय,सरपंच संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता,उमा शंकर शर्मा,भूलन सिंह पप्पू कुमार,के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग