- कहा तरैया के राजनीति के महारथी थे रामेश्वर बाबू: विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के डुमरी पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान पैक्स अध्यक्ष स्व. रामेश्वर प्रसाद सिंह के पैतृक आवास पर सोमवार को अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू से मिलकर पूर्व मुखिया व वर्तमान पैक्स अध्यक्ष स्व. रामेश्वर प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उन्होंने कहा कि रामेश्वर बाबू तरैया के धरोहर थे। उनके निधन से तरैया को अपूरणीय क्षति हुई है। विधायक श्री सिंह ने कहा की रामेश्वर बाबू लगातार डुमरी पंचायत में 36 वर्षो तक मुखिया रहे तथा वर्तमान में लगातार 57 वर्षो तक आजीवन डुमरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रहे। वे राजनीति के महारथी थे। वर्तमान में रामेश्वर बाबू की पौत्र धनवीर कुमार सिंह विक्कू की पत्नी प्रीति कुमारी तरैया प्रखंड प्रमुख है तथा पूतोह डुमरी पंचायत की मुखिया है, जो कि एक गर्व की बात है। वे सबको एक साथ लेकर चलने वाले महान व्यक्ति थे। उनके निधन से तरैया ने अपना एक राजनीति का महान महारथी खो दिया है। विधायक श्री सिंह के साथ सांत्वना देने पहुंचे माधोपुर पंचायत के मुखिया सुशील कुमार सिंह, चैनपुर मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार यादव, भूषण सिंह, चंद्रभूषण सिंह, समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा