राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना के चौकीदार व भागवतपुर निवासी उपेंद्र सिंह को नशे की हालत में तरैया थानाध्यक्ष मो. शोएब आलम ने शनिवार की रात्रि गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चौकीदार उपेन्द्र सिंह अपने घर के पास शराब के नशे में घूम रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस गश्ती की गाड़ी जब उसके घर पहुंची तो वह अपने घर के पास नशे की हालत में पकड़ा गया। चौकीदार को जब ब्रेथ एनालाइजर से उसकी जांच की गयी तो उसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद खून जांच करने लिए उक्त नशेड़ी चौकीदार को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने अफजलपुर निवासी नशेड़ी रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेजे दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग