राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। थाना क्षेत्र के मीठेपुर गांव का एक फर्नीचर कारोबारी पिछले 4 दिनों से गायब है। इस संबंध में पत्नी सुमन देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें कहा कि मेरे पति 40 वर्षीय सुनील प्रसाद गड़खा खोदाईबाग रोड स्थित इंडियन बैंक के बगल में फर्नीचर की दुकान चलाते थे। 31 अगस्त को भोजन लेकर दुकान पर घर उसी शाम को भूषण शर्मा शंकर राय सोनू राय सुनील माझी के साथ सरकारी गाछी में गए, परंतु अब तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं कुछ पता नहीं चला।परिजनों में अनहोनी के आशंका हैं। थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग