राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। अपर समाहर्त्ता-सह-सेवा शिकायत निवारण पदाधिकारी छपरा, डॉ गगन ने बताया कि बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली के तहत सुरेश कुमार चौधरी, सेवानिवृत सहायक अभियन्ता, पिता-स्व० देव नारायण चौधरी द्वारा अपने बकाये सेवांत लाभ के भुगतान से संबंधित शिकायत-पत्र कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, छपरा के विरुद्ध दर्ज किया गया था। कार्यालय में सुनवाई के दौरान ग्रुप बीमा- 2,04,098.00 (दो लाख चार हजार अन्ठानवे) एवं अव्यवहृत उपार्जित छुट्टी के बदले नगद राशि का भुगतान 13,37,320.00 (तेरह लाख सैत्तीस हजार तीन सौ बीस) रूपये का भुगतान नियमानुसार कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, छपरा के द्वारा शिकायतकर्ता के बैंक खाते में कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग