राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/छपरा (सारण)। शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को स्वयंसेवी संस्था जानकी एजुकेशनल एण्ड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर के तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षक अरविंद कुमार व बालेन्द्र कुमार यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। एकमा बाजार स्थित जानकी एजुकेशनल एण्ड सोशल ट्रस्ट के सभागार में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद भूपेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, वीरेन्द्र कुमार यादव, शिक्षक कमल कुमार सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, दीप प्रकाश कुशवाहा, खुशबू कुमारी, तान्या कुमारी, अमर कुमार, भानू कुमार, चंचल कुमारी आदमी ने शिक्षक व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के लिए शैक्षणिक वातावरण तैयार कर व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर शिक्षक अरविन्द कुमार व बालेन्द्र कुमार यादव के द्वारा उन्हें जिम्मेदार व अनुशासित नागरिक बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर छात्र -छात्राओं के अलावा गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग