राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव के सार्वजनिक नाली में पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में करीमन यादव को इसी गांव के एक रिश्तेदार युवक लकी कुमार यादव ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायल युवक को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए लाकर भर्ती कराया। बताया जाता है कि प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के चिकित्सक डॉ. शाहिद अली ने गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। जहां घायल युवक का उपचार हो रहा है। इस संबंध में दाउदपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। हालांकि अबतक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग