राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। दयाल इलेक्ट्रो होम्योपैथीक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल नगरा सारण में शिक्षक दिवस मनाई गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मो. रजाक हुसैन कॉलेज के छात्रों को सम्बोधित करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालें उन्होंने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से सीख लेने की बात कही। कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. उमेश कुमार ने भी छात्रों के बीच शिक्षक दिवस और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जिवन के महत्वपूर्ण तथ्यों का वर्णन किया। वही छात्रों से राधाकृष्णन के जीवन से सीख लेने की भी बात कही। मौके पे उपस्थित कॉलेज के छात्र चिकित्सक डॉ. मो. मजहर नेसार, डॉ.सत्यम कुमार गिरि, डॉ नुसरत अली, डॉ. परमा राम, डॉ. सुरेंद्र पासवान, डॉ. त्रिलोकी राम, डॉ. मो. फारुक एवं इत्यादि छात्र चिकित्सक भी मौजुद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग