संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शिक्षक राष्ट्रनिर्माता होने के साथ- साथ समाज के मार्गदर्शक भी है।ऐसे में शिक्षकों का दायित्व और उनका मान-सम्मान भी सर्बोपरि है। उक्त बातें बीईओ रामनाथ बैठा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बीआरसी परिसर में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान बीआरसी प्रांगण में देश के दूसरे राष्ट्रपति,प्रथम उपराष्ट्रपति एवं भारतरत्न से सम्मानित महान दार्शनिक एवं शिक्षाबिद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के संगमरमर युक्त प्रतिमा पर सैकड़ो शिक्षकों ने पुष्प चढ़ाते हुए फूल-माला पहनाकर श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया। मौके पर बीईओ रामनाथ बैठा, शिक्षक आस मोहम्मद, सतेंद्र मिश्रा, प्रफुल्ल सिंह इंद्रजीत महतों, त्रिपुरारी सिंह, वीरेंद्र साह, शमीम अंसारी, राजीव कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे। इधर प्रखंड के प्रायः सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों में भी धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।
फ़ोटो (शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शिक्षक)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग