राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घायल व्यक्ति उक्त गांव निवासी ललन साह द्वारा छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें गांव के ही सोनू कुमार, जीतन साह, अरविंद साह, जितेंद्र साह, समेत पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि पूर्व के विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा उसे रास्ते में घेरकर लोहे की रड से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। बचाने आये उनके सहयोगी प्रकाश तिवारी तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उन लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग