राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव स्थित कहाड़ टोली में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में महिला से गाली गलौज करने पर महिला व उसकी पुत्री द्वारा विरोध करने पर दोनों को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घायल महिला राजकुमार महतो की पत्नी लीलावती देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें रामलाल महतो, गुड्डू महतो, गुड़िया देवी, एवं गुड्डी कुमारी, को नामजद अभियुक्त बनाया है। महिला का कहना है कि रामलाल महतो शराब के नशे में आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने सभी आरोपियों ने मिलकर उसे व उसकी पुत्री को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग