राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में शौच करने गये एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई है। मृतक बेलहरी गांव निवासी बद्री राय का 18 वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार अभिजीत अपने दोस्तों के साथ नहर की तरफ शौच करने गया हुआ था। जिसका नहर में पैर फिसल जाने के दौरान पानी की धार में बह गया। अभिजीत को डूबते देखकर उसके साथियों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के ग्रामीण दौड़े और नहर में छलांग लगाए, घंटों प्रयास के बाद पानी के अंदर से अभिजीत को ढूंढ कर निकाल गया। लेकिन तबतक अभिजीत ने पानी के अंदर दम तोड़ दिया था। सूचना पाकर तरैया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को छपरा भेज दिया। वहीं घटना के बाद अभिजीत की मां, बहन व भाई समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभिजीत के पिता परिवार के भरण पोषण के लिए बाहर मजदूरी का कार्य करते है। इस सम्बंध में अभिजीत की मां प्रभावती देवी ने तरैया थाने में एक यूडी केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग