- नारायणपुर ठाकुरबाड़ी परिसर में माघ मास में होगा नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ
राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के नारायणपुर ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीराम महायज्ञ के निमित मंगलवार को ध्वजारोहण किया गया। आचार्य सुकेश त्रिवेदी के वैदिक मंत्रोच्चार और संत खड़ेश्वरी बाबा के सान्निध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जानकारी देते हुए संत श्री श्री 108 श्री खड़ेश्वरी बाबा ने बताया कि माघ मास में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है। शुभ मुहूर्त निश्चित हो जाने पर प्रकाशित किया जाएगा। इस निमित नारायणपुर ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दर्जनों ग्रामीणों के उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से पर्यावरण को शुद्धता प्रदान होता है तथा समस्त प्राणी को इसके श्रवण से मोक्ष की प्राप्ति होती है। ध्वजारोहण होते ही पूरा क्षेत्र जय श्री राम की उदघोश से गुंजायमान हो उठा। मौके पर आचार्य सुकेश त्रिवेदी, अशोक सिंह, देवी सिंह, राजशेखर पांडेय, श्रीभगवान पंडित, रामनाथ पंडित, सुरेंद्र महतो, संतोष पांडेय, सुमन सिंह, मनोज, नीरज समेत अन्य लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग