राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। विधुत केन्द्र मढ़ौरा के नगर क्षेत्र में मंगलवार से प्रीपेड मीटर का लगना प्रारंभ किया गया है। अब नगर क्षेत्र के लोगों को भी रिचार्ज सिस्टम से बिजली जलानी होगी। टाउन फीडर के जेई राजू सोनी की मौजूदगी में नगर के वार्ड संख्या सात के दर्जनों घरों में एजेंसी के कर्मियों ने पुराने मीटर को हटाकर प्रीपेड मीटर को स्थापित किया। जेई ने बताया कि अगले डेढ़ महीने में टाउन फीडर के सभी घरों में प्रीपेड मीटर लगा देने का लक्ष्य रखा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग