राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। सरकारी आईटीआई खेदन प्रसाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अप्रेंटिसशिप के लिए मेला लगेगा। इस महीने के 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले अप्रेंटिसशिप मेला में राज्य की कुल 6 कंपनियां पहुंचेगी जो अप्रेंटिसशिप के लिए बच्चों को चुनाव करेंगी। अप्रेंटिसशिप मेला के आयोजन के लिए सरकारी आईटीआई ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। संस्था के प्राचार्य किशोरी चौधरी ने बताया कि मढ़ौरा सरकारी आईटीआई पहले भी अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन कर चूकी है । सरकारी आईटीआई के तरफ से लगातार प्रयास जारी है कि अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाता रहे । एक साथ 6 कंपनियां अप्रेंटिसशिप के लिए पहुंचेगी तो बड़ी संख्या में लड़कों को चुने जाने का अवसर मिलेगा । प्राचार्य ने बताया कि इस मेले के आयोजन के लिए सभी तैयारियों पर काम शुरू कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग