- जलालपुर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव का रहने वाला था अधेड़, आक्रोशितों ने किया रोड जाम
राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। छपरा-सतरघाट मुख्य सड़क स्थित इसुआपुर पुरसौली यात्री शेड के पास छपरा से मसरख की ओर जा रही एक अनियंत्रित ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे साइकिल सवार एक अधेड़ को रौंदा डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के मोहनलाल ठाकुर के 50 वर्षीय पुत्र हरे कृष्णा ठाकुर के रूप में हुई है। वे थाना क्षेत्र के महुली गांव अपने ससुराल आए थे। जहां से घर लौटने के क्रम में वे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सीएचसी इसुआपुर ले जाया गया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। हालांकि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसुआपुर पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। वही लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया। मृतक के परिजनों का रो रो के हाल बुरा है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग