विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस परअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया पौधा रोपण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छपरा नगर इकाई की ओर से विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर शहर के राम जयपाल कॉलेज के गोलंबर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में कार्यालय मंत्री गुलशन कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी का खेल पूरे विश्व झेल रहा है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संकल्प लेते है कि वह जहां भी हैं वहां वृक्ष लगाया जा रहा है एक वृक्ष लगाते हैं तो पुत्र के समान हो जाते हैं । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एवं राम जयपाल कॉलेज के छात्र चंद्र प्रकाश ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा प्राकृतिक एवं सामाजिक गतिविधि में आगे रहती है जिसके कारण समाज में एक अलग ही प्रभाव बना हुआ है। मौके पर अमृता कुमारी, सचिन चौरसिया, ललिता यादव, शुभम यादव, राकेश शाह, प्रकाश राज, रवि शंकर चौबे, मयंक कुमार, इत्यादि छात्र मौजूद थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग