अमनौर पुलिस ने लूट की मोबाइल के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
अमनौर(सारण)। अमनौर-सोनहो पथ पर पेट्रॉल पम्प के निकट लूटी गई मोबाइल के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने दोनो बदमाशों को मंडल कारा भेज दिया है। थाना अध्यक्ष विश्व मोहन राम ने बताया कि कांड संख्या 255/20 मामले में दो अपराधियो को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल हुई है। गिरफ्तार बदमाश अमनौर मनोरपुर झखरी के अमन कुमार, मढौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी पंकज कुमार यादव बताया जाता है। बता दें कि पिछले सप्ताह अपराधियो ने दरियापुर के एक आवास सहायक अपनी बहन के घर छोड़ अपने गांव लौट रहा था। पेट्रॉल पम्प के निकट सुन सान रास्ते के पास तीन बाइक पर नौ अपराधी कर्मी को घेर लिया। हथियार के बल पर बाइक मोबाइल पर्स अन्य समान लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में अभी दो अपराधी व लूटी गई मोबाइल बरामद कर लिया है। जल्द ही बाइक और अन्य अपराधी भी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग