तेज हवा एवं बारिश से किसानों के चेहरे पर आयी मुस्कान, विधुत आपूर्ति पर पड़ा असर
बनियापुर(सारण)। मंगलवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से झूम उठे। साथ ही बिगत एक सप्ताह से हो रही चिलचिलाती धुप की वजह से पर रही उमस भरी गर्मी से भी लोगो को काफी हद तक राहत मिली। वही पूरे दिन बादल छाए रहने से मौसम भी काफी सुहाना बना रहा। इधर एक पखवाड़े पूर्व धान की रोपनी का कार्य संपन्न कर चुके किसानों ने बताया कि कड़ी धुप की वजह से पौधे मुरझा रहे थे। उन पौधों में अब हरियाली आने की उम्मीद जगी है। बारिश होने के साथ ही किसान फसलो में यूरिया एवं खरपतवार नाशी दवाओ के छिड़काव करने की तैयारी में जुट गये है। अनुभवी किसानो की माने तो ये बारिश वैसे उपरवार खेत जहाँ पानी का ठहराव ज्यादा समय तक नहीं होता, उसके लिये भी काफी फायदेमंद है। अब धान के पौधे में तेजी से वृद्धि होने की उम्मीद है। इस बीच तेज हवा के साथ बारिश से बनियापुर में विधुत आपूर्ति घंटो बाधित रही। जिससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद विधुत आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
मक्के के पौधे को भी मिली राहत,छाई हरियाली
इधर पूर्व में मक्के की बुआई की गई उपरवार खेतों में पौधे तपती धुप और नमी गायब होने से सूखने लगे थे। बारिश होने से जहाँ पौधों की रौनक बदल गई। वही हरियाली छाने से किसानो में भी बेहतर उत्पादन की उम्मीद जगी है। किसान मक्के के खेत में उपजे खरपतवार को निकालने के लिये निकौनी करने में जुटे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग