राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के रसूलपुर थाना पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर लूटकांड में संलिप्त तीन अपराधियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार कर लिया। वहीं तलाशी के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक चाकू और तीन मोबाइल बरामद कर जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों में रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बत नाथ के मठिया गांव निवासी विशाल भारती व दीपक भारती तथा एकमा थाना क्षेत्र के आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव के राहुल सिंह शामिल हैं। एकमा अंचल पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों से आवश्यक पूछताछ कर जेल भेज दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग