राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मंगलवार की शाम माँझी के ड्यूमाइगढ़ घाट पर नाव पर शराब लादकर लाने से इनकार करने पर तस्करों ने नाविक सह वार्ड सदस्य को पीट पीट कर अधमरा कर दिया। दबंग तस्करों ने दुबारा नाविक के दरवाजे पर पहुँच उसके घर की महिलाओं को भी पीटा। बाद में ग्रामीणों ने बुरी तरह जख्मी नाविक व घोरहट पंचायत के वार्ड संख्या चार के सदस्य उपेन्द्र मिश्र को माँझी पीएचसी पहुँचाया। हालाँकि गम्भीर रूप से जख्मी नाविक को चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। नाविक ने बताया कि तस्करों ने यूपी से लाये जाने वाले शराब की खेप को माँझी के ड्यूमाइगढ़ घाट तक पहुंचाने का पहले दबाव बनाया तथा बाद में शराब लाने से इनकार करने पर तस्करों द्वारा उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इलाज के दौरान माँझी पीएचसी में घोरहट पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्रा तथा पूर्व सरपंच प्रत्यासी दिनेश्वर मिश्रा आदि कई अन्य लोग भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग