राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। बुधवार को मांझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से एक शराब तस्कर को खदेड़ कर कार सहित गिरफ्तार कर लिया। जप्त कार से करीब 41 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद जकरिया ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक कार द्वारा शराब का खेप लाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलिया मोड़ पर अपना जाल बिछा दिया। कुछ ही देर बाद यूपी के तरफ से आ रही एक कार को देखकर सारे पुलिस वाले सतर्क हो गए और पास पहुंचते ही उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन वह रुकने के बजाय और तेजी गति से भागने लगा। तब तक वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। पहले तो तस्कर कुछ भी होने से इंकार करता रहा लेकिन सख्ती से पूछताछ करने के बाद उसने शराब होने की बात कही। हालांकि देखने से तो कार खाली नजर आ रही थी। लेकिन जब बारीकी से देखा गया तो कार में विशेष तहखाना बनाकर अंग्रेजी शराब छुपा कर रखा गया था । कार को जप्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया और कार से 41 लिटर अंग्रेजी शराब भी बरामद कर लिया गया । बताया जाता है कि यह खेप यूपी के बलिया से चला था जो छपरा पहुंचाना था तस्कर बलिया जिले का मुन्ना कुमार बताया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग