राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/एकमा सारण)। छपरा- सिवान मुख्य मार्ग के एनएच 531 के बेलदारी मोड़ के समीप कार और बाइक की जोड़दार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग जुटे और इसकी सूचना दाउदपुर थाना पुलिस को दिया। वही हालात की नजाकत को देख मौके से कार चालक फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने लोगो के सहयोग से जख्मी युवकों को तत्काल एकमा इलाज के लिए भर्ती कराया।जिसकी स्थिति गंभीर बतायी गयी। इधर पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और कार को अपने कब्जे में लेकर मुआयना किया तो कार में करीब 300 लीटर देसी शराब बरामद हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सुहईं गांव के अमित ओझा तथा ऋतुराज तिवारी उर्फ मुकेश एक ही बाइक पर सवार होकर छपरा जा रहे थे। इसी क्रम छपरा से एकमा की ओर जा रही कार ने विपरीत दिशा में आकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए। पुलिस जप्त वाहन व शराब की संलिप्तता व कार की डिटेल्स की जानकारी ले रही है। थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया की गाड़ी की तलाशी के दौरान देसी शराब पाया गया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग