राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को दो युवकों को मारपीट की घटनाओं में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के बेलौर गांव निवासी संजय राय की 37 वर्षीय पत्नी शारदा देवी और दो पुत्र 18 वर्षीय सर्वजीत कुमार,13 वर्षीय सोनू कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। मामले में घायल महिला ने बताया कि रूपये के लेन देन को लेकर जमकर मारपीट की गई जिसमें तीनों घायल हो गए। महिला के द्वारा थाना पुलिस को शिकायत करने की बात बताई गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग