पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मातृ पोषण स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से मशरक प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म बुधवार को आयोजित की गई। गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार वितरण के साथ बेहतर पोषण और प्रसवपूर्व जांच की जानकारी दी गई। सरकार बेहतर पोषण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित करती है। इसके तहत प्रत्येक माह की सात तारीख को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सात से नौ महीने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई जाती है। सीडीपीओ श्वेता कुमारी ने बताया कि गोदभराई दिवस मनाने को लेकर विभाग का उद्देश्य महिलाओं में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। गर्भावस्था में खान-पान का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन हरे साग-सब्जी, मूंग का दाल, सतरंगी फल, सूखे मेवे एवं दूध, सप्ताह में दो से तीन बार, अंडे, मांस, महिला खाएं। इस दौरान अतिरिक्त वसा की जरूरत को पूरा करने के लिए चिकनाई पूर्ण खाद्य पदार्थों का सेवन करें। साथ ही जिन महिलाओं में खून की कमी हो, उन गर्भवती महिलाओं को बच्चे को जन्म देने से पहले 180 आयरन की गोलियां लेनी चाहिए और 180 ही जन्म के बाद। प्रखंड क्षेत्र विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को शिशु होने तक तीन किस्तों में कुल 5000 रुपये की राशि सरकार द्वारा दी जाती है। पहली किश्त 1000 रुपये दी जाती है जिसके लिए किसी भी सरकारी स्वास्थ्य इकाई में गर्भ धारण करने के 150 दिनों के अंदर पंजीकरण कर जरूरी दस्तावेज देने पड़ते हैं। वहीं नियमित स्तनपान के फायदों बारे में जानकारी दी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग