- आंशिक नुकशान को छोड़कर किसी प्रकार के जानमाल का नुकशान नहीं
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बुधवार को दोपहर बाद तेज आंधी बारिश शुरू हुई। जिसमें अंचल क्षेत्र के कई अलग- अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना मिल रही है। हालांकि आंशिक नुकशान को छोड़कर कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने बताया की बलुआ में बिजेंद्र सिंह के छत पर बिजली गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमे बताया गया है कि छत को आंशिक नुकशान हुआ है। वहीं बनियापुर थाना के पीछे भी बिजली गिरने की जानकारी मिली है। मगर किसी प्रकार का नुकशान नही हुआ है। बिगत दो दिनों से मौषम की मिजाज बदलने से रुक-रुक कर बारिश के साथ तेज ध्वनि से बिजली चमक रही है। ऐसे में प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि बिजली चमकने के दौरान बेवजह घूमने- फिरने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रहे।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि