- प्रतियोगिता में चयनित छात्र/छात्रा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल।
- लड़को के अपेक्षा सभी विधाओं में लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा।
- 71 मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा।
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के उच्च विद्यालय कोल्लूआ में बुधवार को बीईओ रामनाथ बैठा की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा प्रतियोगिता जूनियर वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 71 मध्य विद्यालय के छात्र/ छात्राओं ने भाग लिया।प्रतियोगिता में वर्ग 06-08 के विद्यालय स्तर पर चयनित छात्र/ छात्राओं को शामिल किया गया।कुल छह विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम एवं द्वतीय प्रतिभागियों का निर्णायक मंडली की सहमति से चयन किया गया। प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में पेंटिंग के लिये मध्य विद्यालय पैगम्बरपुर की छात्रा रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जबकि सामान्य ज्ञान क्विज में उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखपुरा की आकृति कुमारी, क्रॉस प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय हरपुर के निक्की कुमारी,निबंध प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुषाव के साधना कुमारी, आशु भाषण में मध्य विद्यालय कोल्लूआ के सोनु कुमार, स्पेलिंग बीसीसी प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय करही के दीक्षा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग की लगभग सभी विधाओं में लड़को के अपेक्षा लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।मौके पर आस मोहम्मद, सत्येन्द्र मिश्र, निर्भय कुमार, उदय कुमार, रामाधार कुमार, आलोक कुमार, धनंजय मिश्रा, प्रदीप कुमार सहित दर्जनों वरीय शिक्षक उपस्थित थे।
फ़ोटो(प्रतिभागियों का चयन करते बीईओ और निर्णायक मंडली के सदस्य)।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि