राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा 22969/22970 ओखा- वाराणसी- ओखा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का टर्मिनल स्टेशन वाराणसी के स्थान पर बनारस करने का निर्णय लिया गया है। फलस्वरूप 08 सितम्बर, 2022 से ओखा से प्रस्थान करने वाली 22969 ओखा-बनारस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ओखा से 14:05 बजे प्रस्थान कर द्वारका, जामनगर, राजकोट, अहमदाबाद दूसरे दिन रतलाम, कोटा, आगरा फोर्ट,कानपुर सेंट्रल एवं प्रयागराज जँ से 23:05 पर छूटकर तीसरे दिन अपने परिवर्तित टर्मिनल स्टेशन बनारस 02.00 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार 10 सितम्बर,2022 से प्रस्थान करने वाली 22970 बनारस- ओखा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित टर्मिनल स्टेशन बनारस से 21.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज से 00:40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 03:30बजे, आगरा फोर्ट, कोटा, रतलाम, अहमदाबाद होते हुए तीसरे दिन राजकोट, द्वारका स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 07:45 बजे ओखा पहुँचेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग