राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड के महम्मदपुर गांव निवासी शिक्षक दंपती के पुत्र अभिषेक आनंद ने नीट की परीक्षा में 98 पर्सेंटाइल अंक लाकर पूरे प्रखंड का नाम रौशन किया है। प्राथमिक विद्यालय फकुली में पदस्थापित संतोष कुमार एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय महम्मदपुर में पदस्थापित शिक्षिका मीना कुमारी के पुत्र अभिषेक ने कुल 606 अंक प्राप्त किया है। अभिषेक की इस सफलता पर कांता राम, रमेश कुमार सिंह,नवल किशोर राय, जितेंद्र सिंह, डिंपल कुमारी, विकास कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, रमेश मिश्र, सुरेश कुमार यादव, शिवकुमार राम, महम्मदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल कुमार, रामज्ञास चौरसिया, सुरेंद्र पंडित सहित अन्य शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग