- विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मनिकपुरा के दशवीं वर्ग की छात्रा रोशनी कुमारी ने मैथ ओलंपियाड परीक्षा 2022-23 में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसको लेकर विद्यालय परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल कायम है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानध्यापक बलिस्टर साह ने बताया की रोशनी कुमारी मनिकपुरा उतर टोला के संतलाल प्रसाद की पुत्री है। जो शुरू से ही गणित विषय मे काफी तेज थी। जिसको लेकर शिक्षकों का भी उसपर विशेष ध्यान रहने के साथ- साथ हमेशा उचित मार्गदर्शन दिया जाता रहा है। गत 16 अगस्त को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित ओलंपियाड के जिला स्तरीय परीक्षा में रोशनी सम्मलित हुई थी। जिसका रिजल्ट जारी होने पर उसने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही दस सितंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा में शामिल होंगी। शिक्षक शैलेन्द्र पांडेय, आशुतोष कुमार, धनंजय कुमार, जितेन्द्र यादव आदि ने रोशनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
फ़ोटो(छात्रा की सफलता पर बधाई देते शिक्षक)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग