पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महमदपुर छपरा एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर पर गुरुवार की शाम शराब के नशें में अनियंत्रित ट्रक चालक ने मशरक बीडीओ मो आसिफ के सरकारी वाहन चार चक्का में जोरदार टक्कर मार फरार हो गया मौके पर बीडीओ मो आसिफ के द्वारा थाना पुलिस को सुचना दी गई मौके पर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने दल बल के साथ घेराबंदी कर ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ट्रक चालक की थाना में लाकर ब्रेथ इनलाइजर से जांच पड़ताल की गई तों शराब पीने की पुष्टी हुई। गिरफ्तार चालक छपरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महम्दा गांव निवासी बलिराम राय पिता ललन राय है। बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि वे शाम क्षेत्र में निकले वही उन्हीं के साथ छोटे-छोटे दो बच्चे भी थे वही गोपालगंज की तरफ से आ रहा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया जिसे थानाध्यक्ष ने गश्ती दल की मदद से पकड़ लिया। वही मामूली रूप से घायल बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग