राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा व रसूलपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तीन पियक्कड़ों को नशे में हंगामा करते हुए दबोच लिया। बताया गया है कि एकमा थाना क्षेत्र में स्थित नवतन गांव में नशे में हंगामा करते हुए नवतन निवासी रघुवीर साह व जलालपुर थाना क्षेत्र के गम्भरिया गांव निवासी कामेश्वर साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं रसूलपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार ने रसूलपुर बाजार में हंगामा कर रहे पियक्कड़ मैनेजर महतो को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग