राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी से तीन उचक्कों ने मोबाइल और पैसा छीना। घटना बीते रात्रि का बताया जाता है।पीड़ित व्यवसायी पिपराही गांव निवासी बसेन्द्र शर्मा ने थाना में एक लिखित शिकायत दिया है। जिसमे अज्ञात तीन उचक्कों को आरोपित किया है। इन्होंने बताया है कि सोनहो बाजार पर मधुबन हार्ड वेयर का मेरा दुकान है। प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहा था। बिशुनपुर पिपराही देवी मंदिर के पास तीन की संख्या में उचक्के खड़े थे।अचानक धक्का मारकर गिरा दिया और झोला छीन कर फरार हो गए। झोले में बीस हजार रुपया और एक मोबाइल होने की बात कही है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग