राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज थानाक्षेत्र के इनई गांव के सेवानिवृत्त सैनिक सच्चिदानंद सिंह ने खेत में बालू रखने के मामले में गलत प्राथमिकी दर्ज करने की शिकायत रिविलगंज थानाध्यक्ष से की है। सेवानिवृत्त जवान ने अपने शिकायत में कहा है कि थाना न. 271 में खाता न.702 में दो कठ्ठा जमीन मेरी है। जिसमें धान की फसल लगी हुई है। मेरी जितनी जमीन है। उसमें धान की फसल लगी हुई है। राजस्व कर्मचारी संजय कुमार सिंह तथा रिविलगंज सीओ संगीता कुमारी के गलत रिपोर्ट के कारण मेरे ऊपर गलत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मैं एक सेवानिवृत्त सैनिक हूं। आजतक कोई भी गलत कार्य नहीं किया हूं। थानाध्यक्ष से अपने स्तर से जांच कर आरोप मुक्त करने की मांग की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग