राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के मटियार पंचायत के गोंडा गाँव निवासी दयाशंकर प्रसाद की पुत्री कल्पना कुमारी ने बिहार पुलिस की बहाली में बाजी मार ली है। कल्पना महम्मदपुर पश्चिम पट्टी स्थित महाराज जी कोचिंग सेंटर की छात्रा है। कल्पना कुमारी शुरू से ही पढ़ने में बहुत तेज थी। कल्पना के पिता दयाशंकर प्रसाद का कहना है कि मेरी बेटी शुरू से ही पढ़ने में बेहद रुचि रही है। बेटी का कहना था कि मैं एक न एक दिन आपका नाम रौशन जरूर करूंगी। रिजल्ट जारी होने के बाद गाँव व घर में खुशी की लहर है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग