राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के कदना बाजार सब्जी मार्केट से एक मोबाइल दुकान की शटर तोड़कर मोबाइल और बैटरी सहित 20 हजार रुपये नगद चोरी कर ली गई। इस संबंध में गड़खा का निवासी इम्तियाज आलम ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा कि कदना सब्जी मार्केट में भारत कम्युनिकेशन मोबाइल दुकान है। जिसमें 50 पीस मोबाइल 10 पीस मोबाइल एंड्राइड मोबाइल 50 पीस बैटरी समेत अन्य तथा बिक्री करके गल्ले में रखे 20 हजार रुपये नगद चोरी कर ली गई। आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। आपकों बता दें कि इस चोरी की घटना के बाद अन्य दुकानदारों में दहशत का माहैल बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग