राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी- छपरा मुख्य मार्ग पर मझनपुरा गांव के समीप अनियंत्रित ऑटो व साइकिल में हुई टक्कर के बाद ऑटो पलट गई। जिससे उस पर सवार पिता व पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस ने घायलों को मांझी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को छपरा रेफर कर दिया। घायलों में छपरा शहर के दहियावां निवासी राकेश बैठा तथा उसका पुत्र यशवंत कुमार शामिल हैं। घायल राकेश बैठा ने बताया कि वह अपनी पत्नी व पुत्र को ऑटो में बिठाकर बलिया के बैरिया रिश्तेदारी में ले गया था। वापसी के क्रम में मझनपुरा के समीप साइकिल से टकराकर ऑटो पलट गई। इस दुर्घटना में पिता व पुत्र जख्मी हो गए जबकि पत्नी को भी मामूली चोट लगी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग