राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी शुक्रवार एकमा बाजार नगर पंचायत सहित प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अनंत चतुर्दशी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं इसी दिन पूर्व से जारी गणेशोत्सव का विधिवत समापन हो गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर दिन भर मंदिर के पुजारी पंडित नागेंद्र मिश्रा के द्वारा सत्यनारायण स्वामी व अनंत चतुर्दशी की कथा का श्रवण विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं को कराया गया। मंदिर के पुजारी पंडित नागेंद्र मिश्रा ने बताया कि अनंत चतुर्दशी को अनंत चौदस भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु जी के अनंत स्वरूपों की पूजा के साथ अनंत सूत्र भी बांधा गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग