राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के रसूलपुर थाना पुलिस को बाइक लूट के एक मामले में एक आवेदक द्वारा संदेह के आधार पर विभिन्न गांवों के युवकों के विरुद्ध नामजद आवेदन दिया था।मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रसूलपुर थाना पुलिस द्वारा छापेमारी कर संदेह के आधार पर तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। सारण एसपी व एसडीपीओ सदर के निर्देशानुसार रसूलपुर थाना पुलिस ने मोहब्बत नाथ के मठिया गांव निवासी विशाल भारती व दीपक भारती तथा एकमा थाना क्षेत्र के आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव निवासी राहुल सिंह से रसूलपुर थाने में आवश्यक पूछताछ की गई। इस दौरान सभी युवाओं के मोबाइल लोकेशन की जांच की गई। वहीं क्षेत्र के लोगों से पूछताछ में सभी युवकों में कुछ पढ़ाई कर रहे छात्र व सेना भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी, जबकि आमडाढ़ी कर्णपुरा निवासी राहुल सिंह अपने बड़े भाई के साथ आर्मी कैंटीनों में अगरबत्ती की सप्लाई करने का कार्य करने वाले बताए गए। दिन भर पुलिस हिरासत में रखने के बाद रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र तिवारी द्वारा तीनों युवकों को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पीआर बांड भरवाकर हिरासत मुक्त कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग