राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र सरेया बसंत गांव से पूर्व के कांड में फरार नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गुरुवार की रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। तरैया थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सरेया बसंत गांव के मुन्नी लाल राय का पुत्र शिशु कुमार है, जिस पर तरैया थाने में पूर्व के कांड में 307 का मामला दर्ज है। वहीं डेवढ़ी गांव में लूट की योजना बना रहे बाइक सवार दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अपराधी सरेया बसंत गांव के चंद्रकेत सिंह का पुत्र युवराज कुमार एवं मनोरंजन सिंह का पुत्र रितिक कुमार है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें शुक्रवार को छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग