राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति डेवढ़ी गांव निवासी स्व. राजकुमार दुबे का पुत्र धनंजय तिवारी है, जो शराब के नशे में सड़क किनारे हल्ला-हंगामा कर रहा था। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। सूचना मिलने पर उक्त नशेड़ी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया और ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से उसकी जांच की गई तो उसके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार व्यक्ति से जुर्माने की राशि वसूलने के लिए न्यायिक हिरासत में छपरा भेजा जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग