राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया नहर पुल के समीप पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एएसआई अगस्त कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें कहा गया है कि वाहन चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट के हीरो स्प्लेंडर बाइक से आ रहे एक युवक को रोका गया तो वह भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ा गया युवक पोखरेड़ा गांव निवासी भोला महतो का पुत्र मुन्ना कुमार है। पुलिस ने जब उससे बाइक की कागजात की मांग की तो वह टाल मटोल करने लगा। पुलिस जब सख्ती से पेश आयी तो बताया कि यह चोरी की बाइक है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में गिरफ्तार युवक पर चोरी की बाइक रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उसे शुक्रवार को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग