राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाये गए विशेष अभियान के तहत दाउदपुर थाना पुलिस ने दाउदपुर यादव टोला में छापेमारी कर 40 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया की अभियान के तहत थाना क्षेत्र के दाउदपुर यादव टोला गांव के रामरतन यादव के दुकान पर छापेमारी करने के दौरान 40 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज पप्पू कुमार यादव को गिरफ्तर किया गया है। जबकि दूसरा व्यक्ति बंगरा बिनटोलिया गांव के गौतम बिन को गिरफ्तार किया गया जो पूर्व में शराब तस्करी में नामजद अभ्युक्त है जो फरार चल रहे थे। जिसे पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग