राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार शीतलपुर बाजार से एक चोरी के बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी शिवकुमार पाठक के पुत्र आदित्य कुमार पाठक एक चोरी का ग्लेमर मोटरसाइकिल का इंजन हेराफेरी कर चला रहा था तभी इसकी सूचना दाउदपुर पुलिस को मिलते ही युवक को शीतलपुर बाजार पर बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गाड़ी व युवक से पूछताछ के दौरान बताया गया कि चार माह पूर्व जैतपुर गांव से गाड़ी चोरी की गई थी। उक्त गाड़ी जैतपुर गिरवाराय टोला के नंदकिशोर राय की बताई जाती है। इसके संदर्भ में दाउदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसका कांड संख्या 121/22 बताई जा रही है। पकड़े गये युवक से पूछताछ में बताए गये के अनुसार चोरी के फेर बदल की गाड़ी को बाकी बॉडी खानपुर गांव से एक घर मे से बरामद किया गया। दाउदपुर थाना प्रभारी बिरेन्द्र राम ने बताया कि जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग